हिंदी हिन्द की शान - Hindi Divas

 है हिन्दी हिन्द की शान

 ये देश है हिन्दुस्तान , है प्यारा देश महान , यें भारत मेरी जान


 हिन्द शीश पर लहराता है लह-लह कर तिरंगा

 हिन्द पादुका चरण पखारे कल-कल करती गंगा ।।



नाम हिन्द है, काम हिन्द का , हिन्दीं इसकी जान 

नाम ज्ञान है, काम ध्यान है ,हिन्दीं मेरी शान

 जहाँ रहूँ मैं, जो भी करूं मैं, करूँ हिन्द गुणगान

ये देश है हिन्दुस्तान



हिन्द बाहु में बज्ररूप है, खड़ा हिमालय संगा 

हिन्द काहु में नहीं मंद है, सबसे है यह चंगा ।


गान हिन्द की,  जान हिन्द की , अपनी समझूं जान 

हिंदी हिन्द की, बिन्दी हिन्द की, कंगना हिन्द की शान


जहाँ मरूँ मैं, जहाँ जलूँ मै --  करके हिन्द गुणगान

ये देश है हिन्दुस्तान 


ये हिन्दी हिन्द की शान , ये भारत देश महान 

ये देश है हिन्दुस्तान ।।


Comments

Popular posts from this blog

पहली बार, उसके आने पर बिटिया को कैसे समझाएं ? How to explain menstruation to your daughter when she gets her first period ?

ईरान अमेरिका इजराइल युद्ध में पाकिस्तान का रोल क्यों ? Why is Pakistan playing an important role in the Iran-US-Israel conflict?

शादी से पहले जानना जरूरी है !! Impotance of Orgasm in sex - शारीरिक और मानसिक परिभाषा ,स्वरूप