Posts

Showing posts from April, 2026

पहली बार, उसके आने पर बिटिया को कैसे समझाएं ? How to explain menstruation to your daughter when she gets her first period ?

एक दिन लाडो स्कूल से आई और चुपचाप डरी सहमी सी अपनी मां से लिपट कर रोने लगी !!!!!  श्रीमती जी ने बड़े प्यार से पुचकारते हुए पूछा , क्या हुआ बिटिया ? किसी ने कुछ कहा है क्या ? किसी ने मारा है क्या ? मैडम ने कुछ कहा ? प्रिंसिपल ने कुछ बोला ? तुम्हारा कोई सामान चोरी हो गया है ??? किसी से झगड़ा करके आई हो ?? कुछ दर्द कर रहा है ??? एक सांस में न जाने कितने सवाल पूछ डालें, आखिर ठहरा तो मां का दिल, और बिटिया सिर्फ सिसकियां लिए जा रही थी, कुछ बोली ही नहीं ! काफी देर बाद जब मैने श्रीमती जी  से पूछा कि आखिर हुआ क्या था ? बिटिया रो क्यों रही थी? तो उन्होंने बताया की उसे लड़कियों वाली समस्या शुरू हो गई है, और उसकी अंडरवियर में ब्लड स्पॉट ( खून के धब्बे ) लगे थे ! वो डर गई थी कि क्या हो गया !! .............. तब मुझे लगा कि, इस तरीके से काम चलने वाला नहीं है, हमें इस शारीरिक परिवर्तन के बारे में अब उसे स्पष्ट रूप से सब कुछ बताना होगा, और इसकी पूरी जानकारी उसे देनी होगी ।  ताकि कोई और बेटी इन धब्बों को देखकर डरे नहीं ✍️✍️✍️  कोई और माँ इस सच को अपनी बेटी को बताने में झिझके न...

ईरान अमेरिका इजराइल युद्ध में पाकिस्तान का रोल क्यों ? Why is Pakistan playing an important role in the Iran-US-Israel conflict?

 पाकिस्तान का रुतबा या डर  ✍️✍️✍️✍️✍️✍️ इजरायल ईरान और अमेरिका के युद्ध को लेकर के एक बड़ी खबर आई कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता करके युद्ध को रुकवा दिया है ।  इसमें भारत की किरकिरी हो रही है ,प्रधानमंत्री मोदी की किरकिरी हो रही है, भारत में विपक्षी राजनीतिक पार्टियां वर्तमान भारत सरकार को आड़े  हाथों लेकर के उन्हें कोस रही है  !  की जो पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह  देता है , जो पाकिस्तान पानी और आटे के लिए गृहयुद्ध लड़ रहा है , जो पाकिस्तान दिवालिया होने को है , वह आज ग्लोबल लीडर बन गया ! उसने अमेरिका और ईरान का युद्ध रुकवा दिया !!   इन घटनाक्रम के पीछे का , मै  अपना तथ्य रखना चाहता हूं ✍️✍️ जो आज तक किसी मीडिया ने   प्रिंट मीडिया , सोशल मीडिया ,  डिजिटल मीडिया हो या  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने अपने विश्लेषण में शामिल नहीं किया । मुझे जहां तक लगता है कि पाकिस्तान इस युद्ध को रुकवाने में इसलिए ज्यादा दिलचस्पी ले रहा है,  क्योंकि जितने भी मुस्लिम देश हैं उन सभी मुस्लिम देशों में केवल पाकिस्तान एक ऐसा राष्ट्र है जिसके पास परमाणु हथ...