CCS गीत - विद्यालय गीत

चौधरी चरण सिँह इ.का. एंव् आई टी आई के उद्घाटन अवसर हेतु रचित विद्यालय गीत 

 आओ सब मिल नमन करेँ इस विद्या मन्दिर धाम को।
 धरा पुत्र अपने गुरुजन, चौधरी चरण सिँह नाम को॥

 सरयु तट के ग्राम महोली का अनुपम उपहार है ये।
 हर "बाबुल" के नवकिसलय के जीवन का आधार है ये॥

 यशोभूमि के तप से बदलेँ विधि के लिखे विधान को। 
आओ सब मिल नमन करेँ इस विद्या मन्दिर धाम को॥

 मान मिटे,सम्मान मिले निज ऐसी शिक्षा मिलती है।
 गंध लिए स्नेह दया की कली सदा ही खिलती है॥ 

पतझड़,सावन या बरखा हो,बदलेँ हर परिणाम को। 
आओ सब मिल नमन करेँ इस विद्या मन्दिर धाम को॥

 मुदित,मनोहर मंगलकारी इसका ये परिवेश है।
 निज के वास्ते स्वर्ग धरा का,यही हमारा देश है॥

 कभी न धूमिल होने देँगेँ अपने इस अभिमान को।
 धरा पुत्र अपने गुरुजन, चौधरी चरण सिँह नाम को॥ 

"ज्ञान" ज्योति की अमर किरण से रहे प्रकाशित जग सारा।
 अ आ इ ई,जय हिन्द,जय हो,सदा कहे ये इकतारा॥

 ज्ञानदायिनी मात् भूमि ,स्वीकार करो प्रणाम को। 
धरा पुत्र अपने गुरुजन, चौधरी चरण सिँह नाम को॥ 

 आओ सब मिल नमन करेँ इस विद्या मन्दिर धाम को। 
धरा पुत्र अपने गुरुजन, चौधरी चरण सिँह नाम को॥ 

शब्द रचना- जी.पी.मिश्र"बाबुल"

Comments

Post a Comment

हम आपके कृतघ्न हैं

Popular posts from this blog

हिंदी हिन्द की शान - Hindi Divas

ईरान अमेरिका इजराइल युद्ध में पाकिस्तान का रोल क्यों ? Why is Pakistan playing an important role in the Iran-US-Israel conflict?

पहली बार, उसके आने पर बिटिया को कैसे समझाएं ? How to explain menstruation to your daughter when she gets her first period ?