A TRUTH OF VALENTINE DAY 14 FEBRUARY, fourteen Fact about 14 FEBRUARY ,14 फरवरी के चौदह सत्य
*💐💓 14 फरवरी💓💐* *A TRUTH OF VALENTINE DAY 14 FEBRUARY* *💐रोचक तथ्य और विश्लेषण 💐* *✍️ लेखक - ज्ञान प्रकाश मिश्र 'बाबुल'* *14 फरवरी के 14 सत्य* 14 फ़रवरी अनेक देशों में अनेकों लोगों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। विशेषकर अंग्रेजी बोलने वाले देशों में, यह एक पारंपरिक दिन है, जिसमें प्रेमी युगल एक दूसरे से अपने प्रेम का इजहार वैलेंटाइन कार्ड या फूल देकर करते हैं, क्या हमने कभी यह सोचने या समझने का प्रयास किया कि पूरा देश जिस अंध गति से इस प्रेम परंपरा के पीछे दौड़ चला है उसके पीछे की असली कहानी क्या है ? .........?? नहीं ना तो आइए आज थोड़ा सा समय निकाले और यह जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर में 14 फरवरी के पीछे का वह सत्य क्या है जिसके पीछे आज पूरी दुनिया पागल सी हुई प्रेम पुजारी बनकर घूम रही है *फैक्ट नम्बर 1* *पहला सत्य* वास्तव में यह एक ईसाई संतों का शहीदी दिवस है, जिन्होंने 200 ईसवी के आसपास ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार करने और इसाई धर्म को मान्यता देने में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, रोम के संत वैलेंटाइन रोम के एक पादरी थे जिनको लगभग 26...